बांदा। उद्योग बंधु की बैठक से गैर हाजरि जल संस्थान, अग्निशमन व अन्य विभागों के अधिकारियों का डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाप्रबंधक (उद्योग) जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि रोजगार सृजन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 72 फीसदी प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा में प्रगति 97 फीसदी और ओडीओपी की समीक्षा में 77.63 फीसदी प्रगति मिली। उन्होंने एलडीएम को बैंकों में लंबित आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए। व्यापार मंडल सदस्यों ने भूरागढ़ में खराब पानी की टंकी को दुरुस्त कराने की मांग की। सहायक अभियंता जल निगम ने एक सप्ताह के अंदर सही करने करने का भरोसा दिया। डीएम ने कार्य में देरी पर अधिशासी अभियंता (जल निगम) को चेतावनी दी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--------------
नवाचारी 25 शिक्षक सम्मानित
बांदा। श्रीअरविंदो सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे इनोवेटिव पाठशाला के तहत अल्टरनेट एकेडमिक कैलेंडर का प्रशिक्षण ले रहे 25 शिक्षकों को बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंडल समन्वयक अमित वर्मा ने कहा कि विद्यालय को रोल मॉडल बनाने तथा कोरोना काल की अवधि में आफलाइन/ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का तरीका बताया गया। बीएसए व जिला समन्वयक अनीश ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में नेहा सिंह, आशा कुटार, सुधा राजपूत, पूजा सिंह, गौसिया बानो, वंदना, क्रांति कुमार पटेल, विनम्र प्रताप सिंह, श्वेता सिंह, रीता गुप्ता, प्रदीप कुमार, पूजा त्रिवेदी, दीपा भारती आदि शामिल रहीं।
-----------
फोटो-24बीएनडीपी-8 : एनआईसी में उपस्थित विधायक राजकरन कबीर, चंद्रपाल कुशवाहा, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व डीएम आनंद कुमार सिंह आदि।
अनावासीय भवनों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण
बांदा। राजस्व विभाग के अनावासीय मुख्य भवनों का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें मंडलायुक्त कार्यालय, तहसील नरैनी व पैलानी के अनावासीय भवन शामिल रहे। कलक्ट्रेट परिसर में एनआईसी कक्ष में लोकार्पण के दौरान विधायक राजकरन कबीर (नरैनी) व चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम आनंद कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आरपी पांडेय, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
-------------