फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताएं वैज्ञानिक

विज्ञापन
Scientists should tell Bundeli farmers the tricks of modern farming - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा है कि कृषि वैज्ञानिक बुंदेलखंड के किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करें और इसके गुर सिखाएं। किसान उत्तम तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी काफी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को आयुक्त ने कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। फल विज्ञान विभाग द्वारा परिसर में दो वर्ष पूर्व लगाई गई बागवानी का जायजा लिया। यहां नीबू, बेर, अमरूद, अंजीर, अनार, मुसम्मी, ड्रेगन फ्रूट्स के पौधे देखे। कृषि वैज्ञानिकों से यहां की परिस्थितिजन्य समस्याओं पर चर्चा की।
पॉली हाउस में टमाटर, शिमला मिर्च, चेरी टमाटर, खीरा, ब्रोकली का जायजा लिया। प्याज, लहसुन की खेती पर किए जा रहे प्रयोग देखे। विश्वविद्यालय के डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. निधिका ठाकुर ने आयुक्त को सब्जी एवं फल विज्ञान विभाग द्वारा किए जा रहे शोध के बारे में बताया।
विज्ञापन

रोजगार परक योजनाओं के इसी माह बांटें ऋण : आयुक्त
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लक्ष्य पूरा न होने पर अंसतोष जताते हुए इस माह के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अपने कैंप कार्यालय में गुरुवार को मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगारपरक योजनाओं के आवेदन एक हफ्ते के अंदर स्वीकृत कर इसी माह के अंत तक ऋण वितरण सुनिश्चित करें।
यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने और जल संस्थान महाप्रबंधक को यहां पानी के निर्देश दिए। उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिया कि निवेश मित्र के बारे में उद्यमियों को बताएं और आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करें साथ ही मंडल में नई औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए प्रभावी प्रयास करें। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के स्वीकृत आवेदनों के वितरण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य पूरा न होने पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई। शीघ्र ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में पावर कारपोरेशन मुख्य अभियंता केशव कुमार, उपायुक्त उद्योग जहीरुद्दीन सिद्दीकी, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित व्यापारी नेता संतोष कुमार गुप्ता, अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, श्यामजी निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें