फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: नहीं रहे डॉक्टर एसएन सिंह, अंतिम संस्कार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. एसएन सिंह नहीं रहे। वह करीब 82 वर्ष के थे। गुरुवार दोपहर क्योटरा स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भी रहे। अंतिम संस्कार शुक्रवार (18 दिसंबर) को प्रात: 10 बजे हरदौली घाट पर होगा।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर फैलते ही डॉक्टरों, समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों और क्षत्रिय महासभा के लोगों का उनके आवास पर शोक व्यक्त करने का तांता लग गया। डॉ. सिंह मूलरूप से भदोही जिले के रहने वाले थे।
1965 में तबादले के बाद जिला अस्पताल में तैनाती हुई थी। इकलौते पुत्र डॉ. वरद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। पांच बेटियां हैं, सभी शादीशुदा हैं। पत्नी आशा सिंह महिला हार्पर क्लब सहित विभिन्न महिला स्वयंसेवी संगठनों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें