फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ प्रदेश सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार (12 मार्च) से हो रही है। पहले दिन साइकिल रैली, संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। डीएम आनंद कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश का हवाला देकर अधिकारियों को यह आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 75 साइकिल सवार वालंटियर 7500 मीटर साइकिल की रैली सुबह 9.45 बजे निकालेंगे। सभी साइकिलों पर स्वतंत्रता आंदोलनों के नारों के प्ले कार्ड होंगे। वालंटियर्स भारतीय परिधान में रहेंगे। शहीद स्मारक में रैली का समापन होगा। इसके अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में डाड़ी मार्च की भूमिका विषय पर जूनियर वर्ग सेमिनार होगा। सीनियर वर्ग के लिए सेमिनार का विषय राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्रवाद निर्धारित किया गया है। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के स्कूल-कालेजों में यह सेमिनार और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।
निबंध में बाल वर्ग में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर निबंध लिखना होगा। जूनियर वर्ग में डाड़ी मार्च का स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव और सीनियर वर्ग में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा विषय निर्धारित किया गया है। निर्देश दिए गए कि सभी कार्यक्रमों में चौरीचौरा महोत्सव का लोगो प्रदर्शित किया जाए। डीएम ने इन कार्यक्रमों के लिए एडीएम संतोष बहादुर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिया कि तत्काल संबंधित विभागों के अफसरों से व्यक्तिगत रूप से समन्वय स्थापित करके 12 मार्च को शासनादेश की गाइडलाइन के तहत आयोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें