फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध राइफल समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना पुलिस ने अवैध राइफल और तीन कारतूस के साथ बृहस्पतिवार को सुबह खप्टिहा कलां क्षेत्र में केन नदी किनारे सभाजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया। वह शिवपाल डेरा (खप्टिहा) का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वालों में चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी सहित कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, रघुनाथ मौर्य, प्रदीप अहिरवार और सौरभ कुमार शामिल रहे। आरोपी को आर्म्स एक्ट में चालान किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

------------
ऋण पत्रावलियां लंबित होने पर आवेदकों में रोष
बदौसा। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, फतेहगंज में 8 महीने से 40 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं। संतराम, तुलसा, मीरा, गुड़िया, शिवपूजन पुत्र रामसेवक आदि आवेदकों ने जिलाधिकारी भेजे शिकायती पत्र में कहा कि बीते अगस्त माह में पशु चिकित्साधिकारी, फतेहगंज के माध्यम से पशु क्रेडिट कार्ड के लिए ऋण फाइल बैंक में जमा कराई थी। आठ महीने गुजरने के बाद भी ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। फतेहगंज दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सचिव राजा बाबू, बाबूलाल, मनोज कुमार, छोटेलाल, राजा भइया, संतोष कुमार, राजाबाबू बौद्ध, अजय कुमार ने ऋण पत्रावलियां लंबित होने की शिकायत की। चेतावनी दी कि 15 दिन में निस्तारण नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक शुभम गौतम का कहना है कि कमियों के चलते पत्रावलियां लंबित हैं। फील्ड अफसर जांच कर इन्हें दुरुस्त कर रहे हैं। (संवाद)
--------------
कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण एक अप्रैल से
बांदा। एक अप्रैल से सेवायोजन में कार्यालय में एससी व ओबीसी छात्र-छात्राओं को एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल के सहायक निदेशक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर संचालन, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कार्यालय का व्यावहारिक ज्ञान कराया जाएगा। इसके लिए 25 मार्च तक आवेदन मांगे गए। चयन 26 मार्च को कार्यालय परिसर में होगा। अभ्यर्थी की योग्यता इंटरमीडिएट या हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के साथ होनी चाहिए। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन हों। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
किसान महापंचायत आज
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन की शुक्रवार को जहीर क्लब मैदान में महापंचायत होगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। गांव-गांव से किसानों को पंचायत में लाने के लिए किसान नेता संपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान संघ के शिव कुमार शर्मा (कक्का), युवा मोर्चा किसान संघ के अभिमन्यु, पंजाब के किसान नेता जगजीत कुमार, मनजीत सिंह, राम मेवाली, हरियाणा के किसान नेता जफर अहमद शिरकत करेंगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि महापंचायत में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने व एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए समर्थन जुटाने का काम किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें