बांदा। जनपद के 162 माध्यमिक विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा जारी है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर विद्यालयों में यह परीक्षा कराई जा रही हैं। सोमवार को उपस्थिति का प्रतिशत 95 रहा। दो पालियों में परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
प्री बोर्ड में हाईस्कूल व दूसरी में इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 40,208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 21,255 और इंटर में 18,953 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्री बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से चल रही है।
उधर, जीआईसी में खुले मैदान और नए कक्षों में परीक्षा कराई जा रही है। फर्नीचर के अभाव में यहां टाट पट्टी में परीक्षा हो रही है। यहां दोनों पालियों में 98 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं।