फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित समाज का सम्मान सिर्फ भाजपा में

विज्ञापन
Scheduled society is respected only in BJP - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अनुसूचित जाति समाज को जो सम्मान, सुविधाएं और प्रतिनिधित्व भाजपा संगठन और सरकार में मिला है वह बेमिसाल है। अन्य दलों ने इस वर्ग की हमेशा उपेक्षा की है। यह बात भाजपा अनुसूचित मोर्चा के परिचय एवं सम्मान समारोह में भाजपा नेताओं ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में भरथना (इटावा) की विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति समाज को विशेष सम्मान और महत्व देते हैं। उनके हित और कल्याण की तमाम योजनाएं चलाईं गईं हैं। विधायक राजकरन कबीर (नरैनी), भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और भाजपा अनुसूूचित म
ोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धगोपाल अहिरवार तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त ने भी समारोह को संबोधित किया। नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा, डीडीसी मंजू वर्मा, सुरेश अनुरागी, संतोष नायक, धनंजय चौधरी, धर्मेंद्र खटिक, विनय रजक, राकेश वाल्मीकी, पीएन वर्मा, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा, विनोद वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें