बांदा। क्रिसमस मेला एवं टैलेंट शो में बच्चों ने
समां बांधा। सेव द गर्ल्स (बालिका बचाओ) और वोमेन पावर (महिला शक्ति) पर
आधारित अंग्रेजी नाटकों ने दर्शकों का मनमोह लिया। क्रिसमस कोरल जिंगल बेल
में बच्चों के सामूहिक नृत्य पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।
पीला
चर्च (चिल्ला रोड) स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल एवं कालेज में शुक्रवार को
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने दीप जलाकर
शुरुआत की। जूनियर वर्ग की छात्राओं ने वंदना पेश की।
नर्सरी के
बच्चों का डांस आकर्षक रहा। फोक डांस में आदित्य अवस्थी और सोलो में ऋषभ,
करीना व रिया ने समां बांधा। वंदेमातरम, इंडिया वाले, पार्टी विथ द भूतनाथ
गीतों पर नर्सरी व जूनियर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य किए।
प्रधानाचार्य
एल्बर्ट रस्किन ने आभार जताया। फादर वाई रस्किन ने क्रिसमस व नव वर्ष की
बधाई दी। सीमा, विभा, माइकल, लिली, एस्तर, साधना, गीता, सपना, एल्फ्रेड,
सौरभ, प्रियंका, प्रिया आदि शामिल रहे।