फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः सर्प दंश से वृद्ध और बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़। सर्प दंश से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वृद्ध व बालक हैं। यहां के कौशल किशोर श्रीवास्तव (67) को रविवार सुबह पूजा करने जाते समय तुलसी घर के पास सर्प ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में स्योढ़ा निहालपुर गांव में रविवार को सुबह इस्लाम अपने पुत्र साहिल (7) को पढ़ा रहा था। पेंसिल बेड के नीचे गिर गई। पेंसिल उठाते समय साहिल को सर्प ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें