फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती ने 500 मेधावी बच्चों का सम्मान किया

Sun, 20 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार भारती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 मेधावी सम्मानित हुए। सांसद ने छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ाया और भविष्य में भी अच्छे अंक हासिल करने को कहा। इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे सामुदायिक भवन (बंगालीपुरा) में संस्कार भारती द्वारा आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने संस्था के सम्मान समारोह आयोजन की सराहना की। पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट किए।

इसके पूर्व नटराज संगीत विद्यालय की छात्रा आरोही पाठक, महक, अनुष्का, प्रगति, क्षमा, आयुषी, प्रियंका, मानसी, हर्षिता, सोनाली, हर्षिका ने वंदे मातरम गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया। नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, संस्था प्रांतीय अध्यक्ष लल्लूराम शुक्ला, संगठनमंत्री धनंजय सिंह, नृत्य प्रमुख व टीचर नीलम तिवारी ने भी समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमलेश कुमार, हरी नारायण, विवेक पांडेय, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, दीनदयाल सोनी, रामेश्वर आचार्य, संजय श्रीवास्तव, अर्चना पाठक, हर्षित गुप्ता, मृदंगाचार्य अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन आरसी योगा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें