Royal Kings beat Super Strikers by seven wickets
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी (शास्त्री जी) की द्वितीय पुण्यतिथि पर कस्बे में चल रहे तिंदवारी प्रीमियर लीग (टीपीएल)-2022 का फाइनल विजेता रायल किंग्स बना। उसने रोमांचक मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हरा दिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स महज 57 रन पर सिमट गई। रॉयल किंग्स के कप्तान राहुल के 31 और उप कप्तान शिवम नन्ना के 12 रनों की बदौलत तीन विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
शिवम नन्ना को टूर्नामेंट में 11 विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर और फाइनल मैच में पांच विकेट लेने पर मैन आफ द मैच का खिताब मिला। टूर्नामेंट में 180 रनों का योगदान और 11 विकेट लेने पर रॉयल किंग्स के कप्तान राहुल को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड समेत मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया।
अंपायर मनीष बाबा व संतोष जागे रहे। प्रबंधक मनोज गुप्ता, समाजसेवी कमलाकांत त्रिवेदी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपू सोनी ने विजेता को पुरस्कार सौंपे। इस दौरान विष्णुदत्त तिवारी, ऋषभ दीक्षित, अखिल पटेल, अभिषेक गुप्ता, शिवेंद्र सिंह उमंग गुप्ता, शुभम शिवहे आदि मौजूद रहे।