फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसी, सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क धंसने से पटल गया। चालक व क्लीनर को ग्रामीणों ने ट्रक से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

उन्नाव गैस प्लांट से सिलिंडर लेकर बिसंडा के सिकलोढ़ी गांव जाते समय रास्ते में सड़क धंसने से बेकाबू होकर पलट गया। ग्रामीणों ने चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। जनसत्ता दल के ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि कुछ माह पहले पीएम सड़क योजना से इसे बनाया गया था।
विज्ञापन

गुणवत्ता मानक के मुताबिक न होने पर पहली बारिश में ही सड़क धंस रही है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पुनाहुर, सिकलोढ़ी, मकरी, नाई, दुराई, छिबांव से ग्रामीणों का आवागमन है। गांव के सत्यम, शिवाकांत, विक्रम, बालेंद्र तिवारी, रविकांत, सुशील, पिंकू, अखिलेश, रोहित, संगम, बृजेंद्र, रोहित, अखिलेश, राजू, गंगा, बब्बू आदि ग्रामीणों ने टीएसी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें