फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से रिटायर्ड कर्मी की मौत, 22 संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि थम नहीं रही। मौतों का क्रम भी जारी है। मंगलवार को 22 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सात महिलाएं हैं। शहर निवासी एक कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते से मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती था। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम जारी कोरोना संक्रमितों की सूची में अपर निदेशक (स्वास्थ्य विभाग) के दो कर्मी, आजाद नगर में चार, रेलवे कालोनी, अलीगंज, सिविल लाइन, इंडियन बैंक, बिजली खेड़ा, कालूकुआं, चमरौटी, बाबूलाल चौराहा में एक-एक और ग्रामीण इलाकों में अतर्रा, जारी, बदौसा, किलेदार का पुरवा, मिरगहनी, लामा, सिंहपुर में भी एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
उधर, शहर के छोटी बाजार निवासी लगभग 78 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी माह 2 नवंबर को उन्हें मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती किया गया था। सोमवार को शाम वहां उनकी मौत हो गई। कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक नगर पालिका परिषद का रिटायर्ड कर्मचारी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें