तिंदवारी। विवाहिता ने अपने पति और दो ननदोइयों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अदालत के आदेश पर यहां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दी तहरीर/अदालत में अर्जी में कहा था कि उसकी शादी कानपुर देहात के एक गांव में पिछले वर्ष 16 फरवरी 2021 को हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए मारपीट करता रहा। 19 नवंबर 2021 की रात पति व दोनों ननदोइयों ने उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।
पड़ोसियों की सूचना पर ससुराल आए युवती ने पिता ने थाने में तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत अर्जी दी। इस पर न्यायालय ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर पति और दोनों ननदोइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।