नरैनी। संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से हुई अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी आदर्श शुक्ला की मौत के मामले में उसके ताऊ ने पांच लोगों के खिलाफ कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शंकर बाजार पुकारी निवासी कोमल प्रसाद शुक्ला के पुत्र आदर्श शुक्ला (18) की 24 मई की रात इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कोतवाली क्षेत्र के गौर शिवपुर केन नदी घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
ताऊ विष्णु देव शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पुकारी और रंजीत पुर गांव के पांच लोगो के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया है कि 24 मई को आदर्श अपनी दादी से मिलने पैतृक गांव मुकेरा जा रहा था। कुछ देर बाद इसे घर में तड़पते हुए देख कर पिता कोमल प्रसाद, मां करुणा देवी व अर्जुनाह गांव के रिश्तेदार भूपत अवस्थी के साथ सीएचसी इलाज के लिए लाए थे, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। रास्ते में माैत हो गई थी।