फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत तीन पर मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा नेता से अभद्रता के मामले में एक माह बाद कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बांदा के स्टेशन इंचार्ज, कंडक्टर समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट व एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम खेलावन सोनकर (बरछा) ने दी तहरीर में कहा है कि 28 नवंबर को वह रोडवेज बस से बांदा आ रहा था। टिकट के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं किए।
बांदा बस अड्डे पहुंचने पर पैसे वापस मांगे तो कंडक्टर फूलचंद्र प्रजापति ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसी बीच स्टेशन इंचार्ज अरिमर्दन सिंह और लिपिक कृष्णकांत भी आ गए और मारपीट की। तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, रोडवेज के एआरएम परमानंद ने बताया कि यात्री का पैसा वापस कराकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें