फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कांशीराम काॅलोनी में फूंका रावण का पुतला

Tue, 07 Oct 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 32 - शहर के कांशीराम कॉलोनी में जलता दशानन का पुतला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बांदा। अनूठी परंपरा के तहत शहर में पांच दिनों तक दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसके चलते अंतिम दिन सोमवार को चिल्ला रोड हरदौली स्थित कांशीराम कॉलोनी में रावण का पुतला दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने दशहरा की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी में श्रीराम लीला मंचन के दौरान रावण का वध किया गया। रावण वध होते ही भगवान श्रीराम की जय-जयकार गुंजायमान होने लगी। इसके साथ ही रावण के पुतले पर आग लगा दी गई। धू-धूकर रावण का पुतला जल गया। पुतला दहन के बाद कॉलोनी के बाशिंदों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें