फोटो 11 - समारोह में मौजूद राज्यमंत्री रामकेश निषाद व फाउंडेशन के लोग। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना है।
फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने कहा कि यह मिलन समारोह बांदा की एकता और सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। समाज के सभी वर्गों के शीर्ष नेतृत्व की यह उपस्थिति, हमें क्षेत्रीय विकास और युवाओं के उत्थान की दिशा में एकीकृत प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास के विभिन्न आयामों पर सकारात्मक संवाद किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामकेश निषाद स्वर्ण सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुराग, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, वरिष्ठ व्यापारी किशन बाबू गुप्ता, और जिला पंचायत सदस्य महोखर हिमांशु सिंह उपस्थित रहे।