फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने निकली किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। घर से बकरी चराने निकली 14 साल की किशोरी से एक युवक ने सरसों के खेत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह घात लगाकर पहले से बैठा था। मां ने एससी-एसटी, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक किशोरी अपनी बकरियां लेकर खेत की ओर गई थी। वहां घात लगाए बैठे अल्लू यादव ने उसे पकड़ लिया। जबरन सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। किशोरी के बयान हुए हैं। उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें