फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू के राजू ने बहराइच के कल्लू को हराया

विज्ञापन
सिमौनी में कुश्ती का प्रदर्शन करते पहलवान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
ओरन (बांदा)। लोहड़ी पोंगल पर कुल्लू खेड़ा गांव छनिहापुरवा को मंगलवार को दंगल हुआ। कई जिलों के पहलवानों ने कुश्ती में प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य इंद्रपाल विमल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

राजू पहलवान (सिराथू) ने कल्लू (बहराइच) को कड़े मुकाबले में पराजित किया। लवकुश (शाहपुर) ने पप्पू (इलाहाबाद) को हराया। एक अन्य रोमांचक कुश्ती में विनोद (कानपुर) ने सुरेंद्र (उन्नाव) को चित्त किया। संजय (रायबरेली) ने महेश (बनारस) को हराया।
राजा बाबू (गोधनी) ने छोटू (अजयगढ़) को शिकस्त दी। रेफरी आनंद पांडेय रहे। आंखों देखा हाल कजरा पहलवान ने प्रसारित किया। विनोद द्विवेदी, जनार्दन तिवारी, नीरज त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि रज्जू वर्मा, पूर्व प्रधान बालमुकुंद सिंह, राजकुमार, अनिल कुमार, नत्थू वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें