फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान पट्टाधारक से मांगी 20 लाख रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खदान पट्टाधारक से असलहाधारी दबंगों द्वारा 20 लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगने में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी अतर्रा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के भोजपुर निवासी अंकित कुमार राय ने बांदा जिले की नरैनी तहसील के लहुरेटा गांव में केन नदी खदान का ठेका कात्यायनी नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के नाम से ले रखा है।
अंकित कुमार ने सोमवार को देर रात नरैनी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अतर्रा निवासी जितेंद्र चौरिहा और उसका बेटा योगेंद्र चौरिहा उर्फ योगी तथा गार्ड बब्बू पंडित और जितेंद्र का साला काफी दिनों से खदान में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। खदान के बनाए जा रहे रास्ते में जबरदस्ती रंगदारी के रूप में हर माह 20 लाख रुपये मांग रहे हैं। न देने पर धमकी देते हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा है कि 12 जनवरी को दिन में करीब 3.20 बजे नरैनी में वाजिद हुसैन के मकान में स्थित उसके कार्यालय में ये सभी आ गए। उनके पास राइफल, बंदूक, पिस्टल और रिवाल्वर थे। कार्यालय में वह और उसके साथी उमेश कुमार सिंह (भोजपुर, बिहार) और राकेश कुमार पुत्र हीरालाल (क्योटरा, बांदा) तथा ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार पुत्र दीनानाथ राय (बिहार) और मननारायण शाह पुत्र पारसनाथ (बिहार) आदि मौजूद थे। जितेंद्र चौरिहा आदि ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि 20 लाख रुपये हर माह न देने पर खदान नहीं चलने पाएगी। अंकित के मुताबिक उसने इसका विरोध किया तो उस पर असलहे तान दिए और उसे मारापीटा। धमकी देकर चले गए।
पुलिस ने चारों आरोपी जितेंद्र चौरिहा, योगेंद्र चौरिहा, गार्ड बब्बू पंडित और जितेंद्र के अज्ञात साले के विरुद्ध धारा 387, 323, 352, 452, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना नरैनी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें