फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक का वेतन और लेखाकार का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में खामियां मिलने पर बीएसए रामकुमार ने सख्त रुख अपनाया है। प्राथमिक विद्यालय भभुवा के प्रधानाध्यापक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बबेरू के लेखाकार का मानदेय रोक दिया है। वहीं बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर संचालक को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय भभुवा भाग-दो में देर से आने पर शिक्षामित्र सुमन देवी को चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय भभुवा-एक में मानक के मुताबिक मिड-डे मील नहीं मिला। वित्तीय अभिलेख उपलब्ध न कराने और संतोषजनक सफाई न मिलने पर प्रधानाध्यापक आराधना गौतम का वेतन रोक दिया।
स्कूल स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। मंझिला स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में छात्र संख्या कम होने पर प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार पाल से स्पष्टीकरण तलब किया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बबेरू में लेखाकार राजेंद्र कुमार के 8 सितंबर से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर मानदेय रोक दिया। स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर सही न मिलने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसी तरह भभुवा गांव में बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर संचालक रत्नेश मिश्रा को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। खबरदार किया कि स्कूल संचालन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्वर्गीय गया प्रसाद पब्लिक स्कूल, भभुवा के संचालक सूबीर सिंह को तत्काल विद्यालय संचालन बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें