फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा बोड़ा पुरवा में गर्भवती ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बल्लान गांव के मजरा बोड़ा पुरवा निवासी मंजू देवी (22) पत्नी रीशू सिंह शुक्रवार की शाम अपने घर में थी। देर रात जब परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन कमरे के पास पहुंचे तो अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गर्भवती का शव फंदे पर लटक रहा था।
पिता जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा गांव निवासी संतोष कुमार ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी मंजू ने दो जुलाई 2024 को रीशू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दहेज के लिए उसकी बेटी को लगातार पति और ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें