फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 20 घंटे देरी से आई प्रयागराज एक्सप्रेस

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री खासे परेशान हैं। आलम यह रहा कि प्रयागराज-आंबेडकर एक्सप्रेस 20 घंटे लेट रही। वहीं बलिया-दादर एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देरी से मुख्यालय आई।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से कोहरा व ठंड के बढ़ने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। प्रयागराज से आंबेडकर नगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तकरीबन 20 घंटे देरी से बांदा आई। वहीं बलिया से दादर जाने वाली ट्रेन दो बजकर 45 मिनट के स्थान पर शनिवार को सुबह 9 बजे बांदा आई। हावड़ा से मथुरा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 11:10 की जगह छह घंटा 20 मिनट की देरी से आई।

ग्वालियर से हावडा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई। जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस दो घंटे 22 मिनट लेट रही। वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस छह घंटा 15 मिनट और बनारस से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन तीन घंटा 55 मिनट की देरी से आई और गई।
विज्ञापन

निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल ट्रेन पांच घंटा 54 मिनट की देरी से मुख्यालय आई। जबलपुर से निजामुददीन को जाने वाली दो घंटा 14 मिनट लेट रही। निजामुददीन से मानिकपुर जाने वाली उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति डेढ़ घंटे देरी से यहां आई। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें