बबेरू (बांदा)। ज्वाला प्रसाद शर्मा अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को प्रयागराज बनाम हरियाणा के बीच खेला गया। प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 112 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कस्बे के श्री जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सात दिवसीय पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कमिश्नर और डीआईजी ने भी कुछ देर के लिए पिच पर बल्लेबाजी की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन यादव को दिया गया
अंपायर अजय सिंह सौरभ जायसवाल मैच रेफरी महेंद्र गुप्ता, असगर अली शिवशंकर, सुरेंद्र साहिल, अभिषेक तिवारी, लाइव स्कोर राजेश सिंह रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री चंदिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद त्रिपाठी, अजय पटेल, विशेश्वर पांडेय, संतोष नंदन, पंकज द्विवेदी, विष्णु प्रताप, राजीव मिश्रा, दीपक पटेल, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, अशोक यादव सहित लोग मौजूद रहे।