बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के झंडे-बैनर तले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार को फ्लाप बताया। राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में देर तक प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। इनका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष इमत्याज खां कर रहे थे। ज्ञापन में बिगड़ी कानून व्यवस्था, ईंधन और बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी का विरोध, किसानों की शत-प्रतिशत कर्जमाफी, मॉब लिंचिंग के नाम पर धर्म विशेष पर हमले और उत्पीड़न का विरोध, जीएसटी, नया मोटर व्हीकल एक्ट वापस लेने आदि की मांगें कीं।
ज्ञापन देने के दौरान प्रांतीय नेता रामशरणदास, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल राजपूत, प्रधान महासचिव छोटेलाल यादव, प्रवक्ता बद्री प्रसाद यादव, वरिष्ठ महासचिव मनोज सिंह, महासचिव अंसार अहमद व श्रीराम यादव सहित सौरभ लक्षकार, रवि कुमार यादव, राज कुशवाहा, आदिल, नुमान, साहिल, कल्पना सोनी, अनुज सोनी, रमाशंकर राजपूत, नरेंद्र राजपूत, अजय मित्तल, संजय कुशवाहा, मनोज यादव आदि शामिल रहे।