फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 10 घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
Power failure in the city for 10 hours - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में जनपद को विद्युत फाल्टों से निजात नहीं मिल रही। आपूर्ति बाधित होने से शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में 24 घंटे में मर्दन नाका टेलीफोन टॉवर एरिया, सर्वोदय नगर, कटरा, छोटी बाजार, आजाद नगर, आवास विकास, श्याम कुंज इलाका, कंचन पुरवा, बांबेश्वर फीडर, बसंत विहार, डीसीडीएफ कालोनी, कोतवाली रोड आदि मोहल्लों में बुधवार को 6 से 10 घंटे बिजली गुल रही। कहीं फेस की गड़बड़ी तो कहीं फाल्ट हुए।
विज्ञापन

जरैली कोठी पुलिस लाइन एरिया में रात 10 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने से सुबह तक बिजली गुल रही। कंट्रोल रूम से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात 8:45 से 9:45 बजे और 2:30 बजे से 5 बजे सुबह तक आपातकालीन रोस्टिंग के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रोस्टिंग खत्म होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया ग्रुप में अब जनता अधिकारियों से सवाल कर रही है कि बिजली कब आएगी, कब फाल्टों से छुटकारा मिलेगा। विद्युत विभाग के अधिकारी जवाब देने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें