फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह से तंग आकर पॉलिटेक्निक के किशोर उम्र छात्र नरेंद्र (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर के जरौली गांव का रहने वाला नरेंद्र यहां पॉलिटेक्निक का छात्र है। पुलिस लाइन में किराए के कमरे में रहता है। बुधवार की शाम उसने कमरे के अंदर छत पर रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। कुछ ही देर बाद मित्र ने देखा तो तत्काल फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
उधर, फतेहपुर जिले के बदौरा गांव निवासी प्रकाश (46) ने घरेलू कलह में बुधवार की शाम जहर खा लिया। वजह पता नहीं चली। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में शहर के क्योटरा मोहाल का रामलाल (60) गुरुवार की शाम पड़ोसी की अंत्येष्टि में मुक्तिधाम गया था। वहां लड़खड़ा कर गिर पड़ा। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें