फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी के पुत्र और वृद्ध ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में किराना व्यवसायी के 20 वर्षीय पुत्र ने अपने दादा के घर में जाकर फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में वृद्ध घर में रस्सी के फंदे पर झूल गया। दोनों घटनाओं में परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परसौड़ा गांव निवासी किराना व्यवसायी सत्यनारायण यादव के पुत्र आदेश (20) ने मंगलवार की शाम प्रधान पुरवा स्थित दादा के घर में जाकर चादर से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पहुंचे उसके मित्र ने शव टंगा देखा। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा।
पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई रामबालक ने बताया कि दादा रामशरन दूसरे घर में रहते हैं। घटना वाला घर खाली रहता है। मृतक अविवाहित और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

उधर, शहर के ज्योति नगर में चुन्नीलाल साहू (85) ने मंगलवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। देर रात परिजनों ने शव लटका देखा और पुलिस बुला ली। बताया गया कि वह बीमार था। फिलहाल घरवाले घटना की ठोस वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें