फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक यात्रा पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेरोजगारी के विरोध में आम आदमी पार्टी छात्र इकाई की बाइक यात्रा पर पुलिस का पहरा रहा। शनिवार को जीआईसी मैदान में पुलिस ने वाहनों को तितर बितर कर बाइक रथ यात्रा को रोक दिया। कार्यकर्ताओं को बाइक यात्रा न निकालने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन कर बांदा से तिंदवारी तक 62 किमी तक की यात्रा तय की। प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में निकाली गई बाइक यात्रा और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान युवाओं ने बांदा से तिंदवारी तक की यात्रा पूरी कर नगर पालिका, बांदा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।
बाइक यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह कछवाह, सचिन साहू, सह प्रभारी ब्रजकुमारी, जिलाध्यक्ष अवधेेश कुमार सिंह, जिला सचिव अवधेेश गुप्त, प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, कुलदीप यादव, शशांक यादव, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, योगराज सिंह, राघवेंद्र सिंह राघव, पप्पू यादव, वाचस्पति मिश्रा, गजराज राजपूत, अनुराग यादव, संदीप कुमार, महेश प्रताप सिंह, अनुभव कछवाह, रामनरेश यादव, संतोष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सोनू कछवाह, अशीष यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें