फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशिक्षित गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का संकल्प

विज्ञापन
Pledge to teach uneducated poor children for free - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो शहर की मलिन बस्तियों में निर्धन बच्चों को स्कूली किताबें और अन्य शिक्षा सामग्री तोहफे के रूप में बांटी। साथ ही इन अशिक्षित बच्चों और उनके पालकों को नि:शुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

स्टूडियो निर्देशक रश्मि गुप्ता निशा ने बताया कि इन बस्तियों में उन्होंने जाकर पड़ताल की तो पता चला कि बच्चे स्कूल नहीं जाते। उनके माता-पिता भी शिक्षित नहीं हैं। इस पर स्टूडियो की ओर एक छात्रा प्रतिदिन इन बस्तियों के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने जाएगी। सभी बच्चों और माता-पिता को शिक्षण सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें