फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खप्टिहा के बबुआ पहलवान ने जीती 11 हजार की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। खप्टिहाकलां में सोमवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। खप्टिहा के बबुआ पहलवान ने 11 हजार की इनामी कुश्ती जीती।
विज्ञापन

एसडीएम शशिभूषण मिश्र ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। खप्टिहाकलां के बबुआ ने मूंगुस के श्याम पहलवान को चित कर दिया। हाथरस के फहीम पहलवान और दिल्ली के अभी पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें दिल्ली के पहलवान अभी ने बाजी मारी। मिरगहनी गांव के पहलवान राधेश्याम ने रोहित पहलवान को पटकनी दी। शेष कुश्तियां बराबरी पर छूट गईं। सबसे बड़ी 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती श्याम पहलवान मुंगुस और बबुआ पहलवान खप्टिहाकलांं के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में बबुआ ने श्याम को चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल में हरियाणा, पंजाब, झांसी, दिल्ली, मथुरा, मेरठ, आगरा, टुंडला, कानपुर एटा के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। खप्टिहाकलांं में आयोजित दंगल में ग्राम प्रधानों के अलावा ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे। दंगल की निगरानी हारुन खान ने ड्रोन कैमरे से की। रेफरी की भूमिका में पूर्व बुंदेलखंड केसरी रामकिशुन नन्ना रहे। संचालन मनोज दीक्षित और महेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें