फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पौत्री की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे बाबा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पौत्री की शादी के लिए लड़का देखने चित्रकूट जा रहे बाबा बाइक समेत पानी से भरी खंती में गिर गई, सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी राम खिलावन (65) अपनी पौत्री भोलिया की शादी के लिए लड़का देखने के लिए अपने पौत्र सोनू (20) और रिश्तेदार कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव निवासी अयोध्या (45) के साथ बाइक से सोमवार को दोपहर चित्रकूट के बगलई गांव जा रहे थे। रास्ते में मझींवा गांव के पास सामने से आए साइकिल सवार को बचाने में बाइक चालक सोनू अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरी। हादसे में रामखिलावन गंभीर घायल हो गए। पौत्र और रिश्तेदार को मामूली चोटें आई हैं। पुत्र फूलचंद्र ने बताया कि पिता खेती-किसानी करते थे। सात बीघा जमीन है।,उनके चार पुत्र हैं। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें