फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के व्यक्तित्व को किया याद

विज्ञापन
Personality of Indira Gandhi and Sardar Patel remembered - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री व भारत रत्न इंदिरा गांधी का शहादत दिवस और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय एकता सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। उनके चित्रों पर माल्यार्पण याद किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू ने कहा कि लौह महिला इंदिरा के जीवन और व्यक्तित्व से देश की अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान होने की प्रेरणा और सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति व उनके नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस व देशवासियों को शक्ति मिलती है। दोनों महान नेता रहे हैं। संचालन सनी पटेल ने किया।
नगर पालिका पूर्व चेयरमैन अशोक अवस्थी ने भी संबोधित किया। शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अशोकवीर चौहान, गजेंद्र सिंह पटेल, सूरज वाजपेयी, डा.केपी सेन, रमेश कोरी, सुनीता यादव, डॉ. गणेश पटेल, छेदीलाल धुरिया, मोहम्मद इदरीश, जहांगीर खां, अशोक वर्धन कर्ण, धीरेंद्र सिंह पटेल, राजेश गुप्ता पप्पू, राजेश दुबे, धीरू पांडेय, संतोष कुमार द्विवेदी, इंद्रेश जड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें