फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली किसानों पर पसीजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग

Mon, 23 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चैरिटेबिल शो में गीत प्रस्तुत करती गायिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में फाकाकशी और अकाल जैसे हालात से जूझ रहे किसानों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग भी पसीजे हैं। यहां के किसानों और जरूरतमंदों के लिए राशन जुटाने को चैरिटी शो का सहारा लिया है। शो में डेढ़ लाख रुपये की आमदनी हुई है। इससे राशन खरीदकर बुंदेलखंड में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्याएं और भूख से हुई मौतों ने दूर-दराज के लोगों को भी बुंदेलखंड के प्रति हमदर्द बना दिया है। बिलारी (मुरादाबाद) में रविवार को वहां की एक संस्था और कुछ समाजसेवियों ने चैरिटेबिल शो आयोजित किया।

कलाकारों ने गीतों के जरिये बुंदेलखंड के हालात पेश किए। शो से लगभग डेढ़ लाख रुपये की आमदनी हुई। इसमें बुंदेलखंड के किसानों के लिए काम कर रहे शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव और सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संस्थापक नोमान जमाल ने विशेष भूमिका अदा की। अन्नदाता की आखत संयोजक आशीष सागर भी इसमें शामिल थे।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि शो से हुई आमदनी से अनाज खरीदकर यूपी-एमपी के बुंदेलखंड में जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों ने जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाले विकलांग कुलदीप को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें