फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड में मेधावी बने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति स्कालर

Mon, 23 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ले रहे दो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में भी मेधावी बनकर उभरे। इनमें एक हाईस्कूल का और दूसरा इंटर का है। उनकी इस सफलता पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने तोहफे देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


नौवीं के छात्र शुभम नामदेव ने पिछले वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। इसमें वह सफल हुआ। इसके पूर्व शुभम के भाई सौरभ नामदेव ने भी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल करके छात्रवृत्ति हासिल की थी। शुभम इंदिरा नगर का रहने वाला है और गरीब घराने का है। पिता घर में छोटी सी किराने की दुकान किए हैं।

उसे हर वर्ष यह छात्रवृत्ति मिलती रहेगी। अबकी हाईस्कूल में शुभम ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले के टाप-10 मेधावियों में स्थान प्राप्त किया है। इंटर के छात्र नमन शिवहरे (अलीगंज) ने हाईस्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा पास करके छात्रवृत्ति हासिल की थी। इस वर्ष उसने इंटर में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नमन भी साधारण घराने का है।
विज्ञापन


दोनों मेधावियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया है। शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित समारोह में दोनों को तीन-तीन गिफ्ट आइटम सौंपे गए। शुभम को पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार ने और नमन को जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने गिफ्ट सौंपे। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) वीरेंद्र सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, प्रधानाचार्य उर्मिला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें