चोरी हुए मोबाइल फोन बरामदगी के बाद संबंधित लोगों को वापस करते एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान।
- फोटो : BANDA
बांदा। कई महीनों में चोरी/गुम हुए मोबाइल फोन पुलिस/सर्विलांस सेल ने बरामद कर लिए। सोमवार को इन्हें संबंधित लोगों को सौंप दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने शहर कोतवाली में 38 फोन उनके मालिकों को सौंपे। सर्विलांस सेल प्रभारी इंसपेक्टर आनंद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
अपर एसपी ने बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल को लगाया गया था। सर्विलांस सेल टीम ने खोजबीन के बाद बरामद कर लिया है।
बरामद फोनों में मरका थाने की महिला आरक्षी निधि और महोखर के लेखपाल गुलाब सिंह, 108 एंबुलेंस सागर पटेल और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मी नौशाद खां आदि के फोन शामिल हैं। टीम में इंसपेक्टर के साथ आरक्षी प्रभाकर सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीतेश समाधिया भी शामिल रहे।