बांदा। गर्मी के तेवर तल्ख होते ही उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 70 वर्षीय वृद्ध की डायरिया से मौत हो गई। लगभग एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कमासिन निवासी माता बदल पुत्र बिंदा प्रसाद को बृहस्पतिवार की शाम गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक, उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उधर, अरबई की नसीमा, मरौली के पातरे, अलिहा के मुसीम, तिंदवारी की सीता मिश्रा, पुलिस लाइन के सुरेश कुमार को उल्टी-दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डा. विनीत सचान ने बताया कि तेज धूप और गर्मी से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।