फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 कोरोना मरीजों के साथ हुई सितंबर की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सितंबर की शुरूआत 40 कोरोना मरीजों के साथ हुई। मंगलवार को इस माह के पहले दिन पहली ही सूची में 40 पॉजिटिव पाए गए। इनमें मेडिकल कालेज के तीन डाक्टर और 9 कर्मचारी भी हैं। संक्रमितों में 15 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब जनपद में इन्हें मिलाकर जनपद में कुल
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 847 हो गई है। मौजूदा समय में सक्रिय मरीज 397 हैं। शेष स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। मंगलवार को तीन मरीज स्वस्थ हुए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने संक्रमितों की सूची की पुष्टि की है।
नए पॉजिटिव मरीजों में राजकीय मेडिकल कालेज के तीन चिकित्सक और दो महिला समेत 9 कर्मचारी हैं। इनके अलावा बांदा शहर की खूंटी चौराहा की एक महिला व पुरुष, चौधरी नगर में 5, कटरा चौराहा, पुलिस लाइन, आवास विकास कालोनी, इंदिरा नगर एमआईजी में एक-एक, छावनी सब्जी मंडी रोड में 3,
विज्ञापन

कालूकुआं में 3, तिंदवारी में 2, जौरही पीएचसी में 2, अलीगंज पुलिस चौकी में एक, पुलिस लाइन में एक पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें लगातार नमूने संकलित कर रही हैं।
विज्ञापन

चार्ट
------------------
बांदा में कोरोना अपडेट-
----------------
आज तक कुल टेस्ट- 50,964
अब तक कुल पॉजिटिव- 847
मंगलवार को लिए गए कुल नमूने- 1387
मंगलवार को पॉजिटिव मिले- 40
मंगलवार को डिस्चार्ज मरीज- 03
सक्रिय पॉजिटिव मरीज- 397
एल-1 अस्पतालों में भर्ती मरीज- 106
एल-2 व एल-3 अस्पतालों में भर्ती मरीज- 53
होम आइसोलेशन में मरीज- 238
जनपद में अब तक कुल मौतें - 08
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें