फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी के मौसम में बफर स्टॉक में मात्र 75 एमटी खाद बची

Wed, 21 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी के मौसम में यूरिया खाद का संकट कम नहीं हो रहा। जनपद को वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले मात्र 40 फीसदी खाद उपलब्ध कराई गई है। खासकर धान उत्पादक क्षेत्रों में यूरिया की मांग और बढ़ गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में जिले को 17 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 13,500 मीट्रिक टन डीएपी खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके अलावा एक हजार मीट्रिक टन एनपीके/एनपीएस भी उपलब्ध कराई जाना थी।

निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक जनवरी माह तक लक्ष्य का 84 फीसदी यूरिया कोटा पूरा किया जाना था। इसके मुकाबले अब तक लगभग 7000 मीट्रिक टन यूरिया मिल पाई है। यह लक्ष्य का 40 फीसदी है।
विज्ञापन


उधर, बफर स्टॉक में मात्र 75 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। उप निदेशक कृषि उमेशचंद्र कटियार ने बताया कि पिछले पखवारे आई रैक में 1480 मीट्रिक टन यूरिया सहकारी समितियों को भेजी जा चुकी है। हालांकि समितियों में खाद के लिए मारामारी मची है।

खासकर धान उत्पादक नरैनी व अतर्रा क्षेत्र में देर से गेहूं की बुवाई के बाद अब यूरिया की जबरदस्त मांग है। पीसीएफ और एग्रो खाद की प्रमुख बिक्री एजेंसियां हैं। दुकानों में बिक रही खाद पर किसानों को भरोसा नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें