फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक चाेर गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा और आसपास के जनपदों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को बबेरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से छह बाइकें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात बबेरू कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अतर्रा रोड पर बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरी खिरवा गांव निवासी अरविंद कुशवाहा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि यह बाइक उसने तीन साथियों के साथ गिरवां क्षेत्र से चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने बांदा शहर, चित्रकूट व सतना से बाइकें चोरी की थीं।
उसकी निशानदेही पर पांच अन्य बाइकें बरामद की गईं हैं। कुल छह बाइकें बरामद की गईं हैं। गिरोह के अन्य साथियों में बबेरू कस्बा निवासी विवेक कुमार, जमुनिहापुरवा निवासी पंकज, संतलाल उर्फ निराला फरार बताए गए हैं। सभी के खिलाफ बांदा, बबेरू और सतना थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें