फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लघुशंका कर रहे किसान को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुत्र के साथ निमंत्रण से लौट रहे किसान मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव के रामानुज (60) को लघुशंका करते समय पीछे से आए दो बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। पुत्र ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई रामरूचि ने बताया कि रामानुज पुत्र महेंद्र (30) के साथ बुधवार को निमंत्रण में सिंहपुर गांव गए थे। दोनों बाइक से देर शाम लौट रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुंदी गांव के पास बाइक खड़ी कर रोड किनारे लघुशंका के लिए बैठ गए। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। इससे रामानुज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुत्र ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रामानुज खेती किसानी करते थे। सात बीघा जमीन है। एक बेटा व तीन बेटियां हैं। घर में पत्नी गुलहरी हैं। इंस्पेक्टर बबेरू राजेंद्र राजावत ने बताया कि बाइक हादसे में किसान की मौत हुई है। बाइक सवारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें