फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
One Death, four injured in bike collision - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में शुक्रवार को नहर पुल के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन को हालत गंभीर पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट युवक की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी मलखान यादव (35) गुरुवार को बाइक में मऊ टिटिहरा (चित्रकूट) निवासी रिश्तेदार बाबूलाल यादव के घर निमंत्रण में गया था। उसके साथ रिश्ते में फूफा पंचम यादव (52) और चचेरा भाई श्रवण कुमार यादव (30) भी थे। शुक्रवार को सुबह तीनों एक ही बाइक से कैरी गांव लौट रहे थे। कोर्रही गांव स्थित नहर पुल के पास सामने से तेज रफ्तार आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक में सवार शहर के बिजलीखेड़ा निवासी युवराज (24) और पीछे बैठा उसका 25 वर्षीय साथी भी घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मलखान सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर चोट आने पर पंचम, श्रवण और युवराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मलखान, पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उसके घर में पत्नी रीता, पुत्र मोहित तथा दो पुत्रियां अंजना व काजल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें