फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें एक ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। हादसा एमपी के गौरिहार थाना क्षेत्र में हुआ। वहां के अस्पताल में ठीक उपचार नहीं मिला तो परिजन बांदा जिला अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर एमपी के अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव निवासी रजपाल सिंह (55) पेशे से किसान थे। वह सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब के गांव के पड़ोसी दो भाइयों सोनू अहिरवार (18) व मोहित अहिरवार (14) के साथ घर से बाइक सब्जी लेने जा रहे थे। मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के सचेहरी गांव के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास बांदा से जा रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी।
बाइक रजपाल सिंह चला रहे थे वह गंभीर घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे दोनों भाई भी घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर गौरिहार अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों का आरोप है कि उनके घायल मरीज का सही से इलाज नहीं किया गया। डॉक्टरों से एंबुलेंस बुलाने को कहा तो उन्होंने पुलिस बुला ली। रजपाल के भतीजे विवेक सिंह व संजय सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। परिजन की गुजारिश पर छोड़ा और फिर निजी साधन से रजपाल सिंह को लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन

यहां डाॅक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। भतीजे विवेक सिंह ने बताया कि किसान के दो पुत्री और दो पुत्र हैं। पत्नी सावित्री हैं। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पांच बीघा खेती है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें