फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ पर घर-घर बांटे पत्रक

विज्ञापन
जागरुकता पत्रक सौंपते विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/नरैनी/तिंदवारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार बनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर भाजपाइयों ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक और साथ में मॉस्क व सैनिटाइजर बांटे।
विज्ञापन

बांदा शहर के सेढ़ू तलैया और तिंदवारा आदि गांव में विधायक प्रकाश द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित शैलेंद्र जायसवाल, मुन्नीलाल चौरसिया, अमरमणि तिवारी, सुधीर मिश्रा, लखनलाल राजपूत, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, मनीष रैकवार भी शामिल रहे।
नरैनी और तिंदवारी में भाजपा के परिवार संपर्क अभियान में भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ पर पत्रक बांटे। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मीडिया प्रभारी नरैनी अरुण सोनी ने बताया कि युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी पत्रक के साथ ही परिवारों को मास्क भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने छितारी का पुरवा, हुसैनपुर खुर्द तथा बांसी गांव में पत्रक, मॉस्क और सैनिटाइजर वितरित किए। वीरेंद्र द्विवेदी, शिव प्रसाद गौतम, ओमप्रकाश पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, भाजपा जिलामंत्री अशोक कुशवाहा, डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।
तिंदवारी में मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के मरका में पहुंचकर परिवारों से संपर्क करते हुए उन्हें मॉस्क, साबुन आदि सामग्री देकर प्रधानमंत्री की पाती सौंपी। भाजपा नेता अरुण कुमार शुक्ला, अरविंद सिंह पटेल, पप्पू यादव, राकेश चंद्र द्विवेदी तथा बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें