फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और की धमनियों में दौड़ेगा 33 युवाओं का रक्त

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन प्रशस्तिपत्र के साथ सेवर्स ऑफ लाइफ सदस्य। साथ में सीएमएस, जामा मस्जिद मुतवल्? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं में रक्तदान से किसी की जान बचाने का जज्बा जमकर नजर आया। भीषण उमस भरी गर्मी और कोरोना के मंडराते खतरों से बेखौफ 33 युवाओं ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनर तले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित विशेष शिविर में रक्तदान किया। सभी रक्तदानी 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। महादानियों का यह रक्त कई लोगों की जान बचाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सोशल डिस्टेंसिंग आदि का ध्यान रखते हुए सादगी से आयोजित हुआ। अमर उजाला कई दिन पहले से ही रक्तदान को प्रेरित करने वाली खबरें कर रहा था। रक्तदान के महादानियों को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रफीक नर्सिंगहोम/चिराग फाउंडेशन की ओर से महादानियों को स्वल्पाहार और आयरन टॉनिक भेंट किए गए। महादानियों में तीन युवतियां भी थीं। व्यापारी और युवा भाजपा नेता स्वदेश शिवहरे गोलू ने रक्तदान करके जन्मदिन मनाया। महादानियों में सेवर्स ऑफ लाइफ (जीवन रक्षक दल) के युवा सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इन सबका हौसला बढ़ाने के लिए ईदगाह व जामा मस्जिद के मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमां, व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, रेडक्रास सोसायटी के बाबूलाल गुप्ता, राकेश जैन (बचत विभाग), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एड्स) बृजेंद्र कुमार साहू सहित केसीएनआईटी के श्यामजी निगम, सचिन चतुर्वेदी, संजय निगम अकेला, अरुण निगम, अनुराग सिंह, भारत स्वाभिमान न्यास के सजल रेंडर आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी के नेतृत्व में डॉ. सुनील कुमार बंसल, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र लाल गुप्ता, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, कंप्यूटर आपरेटर पंकज जायसवाल, आसिम खां, प्रमोद कुमार यादव, मुशीर अहमद, संजय साहू, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे। चिराग फाउंडेशन के कार्यकर्ता सलीम और नेपाल सिंह ने स्वल्पाहार वितरण में सहयोग किया।
ये रहे महादानी
निशांत गुप्ता (बलखंडी नाका), गौरव मिश्रा (बदौसा), दीपांश गुप्ता (अतर्रा), कविता निगम (तिंदवारी रोड), अपूर्व निगम (किरन कालेज चौराहा), हृदयेश कुमार वर्मा (स्वराज कालोनी), निशांत खैरा (मंडी समिति रोड), शफकत खां (डिग्गी चौराहा), साक्षी सोनी (कैलाशपुरी), करन अगीचा (बांदा), अशफाक अहमद (बलखंडी नाका), प्रदीप आहूजा (अलीगंज), मयंक शेवलानी (छावनी), राजाभइया यादव (अलिहा), अमन (न्यू मार्केट), शहनाज खातून (हुसैनगंज), कृष्ण कुमार अवस्थी (बांदा), आसिम खां (सर्वोदय नगर), स्वदेश गौरव शिवहरे (आवास विकास), आशुतोष (सर्वोदय नगर), शादाब अजीम (खाईंपार), अंकुर मेहरोत्रा (बांदा), श्याम बहादुर (सर्वोदय नगर), अनुराग साहू (महेश्वरी देवी रोड), आदर्श मिश्रा (जिला अस्पताल), राहुल साहू (पीली कोठी), हिमांशू (बन्योटा), राजेश कुमार (अलीगंज), मयंक (इंदिरा नगर), पंकज बागवान (बड़ोखर बुजुर्ग), रीतेश श्रीवास्तव (पीली कोठी), पुलकित शुक्ला (अतर्रा चुंगी)
कृषि विश्वविद्यालय कुलपति सम्मानित
बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस गौतम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन मिश्र और ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके वाजपेयी ने सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें पूरे जनपद में इस वर्ष अधिकतम 70 यूनिट रक्तदान कराने के लिए दिया गया। रजिस्ट्रार डीएस पवार, एसोसिएट डीन डा. वीके सिंह, एनएसएस समन्वयक डा. एके चौबे भी सम्मानित किए गए। कुलपति ने कहा कि बीयूटी भविष्य में भी रक्तदान में आगे रहेगा। डा. चंद्रकांत तिवारी, डा. ओमप्रकाश, डा. मुकेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच भी सम्मानित
बांदा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच को भी विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित किया गया। बीते वर्ष 7 दिसंबर को मंच के एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया था। मंच के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, संयोजक अनूप सिंह, महासचिव जयनारायण श्रीवास, जिला प्रभारी जेपी सिंह, सह संयोजक डीसी श्रीवास्तव, अरुण साहू आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
ऑनलाइन गोष्ठी में बताया रक्तदान का महत्व
बांदा। अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर राजकीय महिला डिग्री कालेज एनएसएस प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा. सबीहा रहमानी ने रक्तदान विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी की। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कार्यक्रम संयोजक मुन्ना तिवारी भी मुख्य रूप से शामिल हुए। डा. सविता सिंह, ओपी चौधरी (ललितपुर), निधि श्रीवास्तव, सदम खान, जेबा खान आदि शामिल हुईं। सभी ने रक्तदान का महत्व बताया। छात्राओं में आफरीन, कहकशां, सोनम, मोना तिवारी, शबीना बानो, पूजा यादव, मंतशा सिद्दीकी, प्रियंका गुप्ता सहित सईद अहमद, अकील खां आदि शामिल रहे।

कृषि विवि कुलपति को सम्मानित करते सीएमएस डा.एसएन मिश्र। साथ में ब्लड बैंक प्रभारी डा.एसके वाजपेय?- फोटो : BANDA

निशांत, मनोज, मयंक, पंकज।- फोटो : BANDA

आसिम, करन अखीजा, गौरव, मयंक सेवलानी।- फोटो : BANDA

आदर्श, अमन, हरीओम, अनुराग।- फोटो : BANDA

राजेश, रीतेश, शादाब, राहुल।- फोटो : BANDA

पुलकित, हृदयेश, जितेंद्र, प्रदीप।- फोटो : BANDA

कविता, साक्षी व शहनाज।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें