फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदा घाट। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा पचासा डेरा निवासी हरी बहादुर सिंह मंगलवार को सुबह बाजार से घर जा रहा था।
विज्ञापन

बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में बेंदाघाट क्योटरा के पास फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हरी बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर तिंदवारी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने घेराबंदी कर कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। शराब ठेके में हुई चोरी में भी युवक शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें