फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पट्टेधारक के पक्ष में अछरौड़ वाले बोले

Thu, 25 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव के ग्रामीणों और मजदूरों ने वहां केन नदी में पट्टा धारक ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे बालू खनन को क्लीनचिट देते हुए कहा है कि इससे गांव के तमाम लोगाें की रोजी रोटी चल रही है। कोटेदार व कुछ अन्य लोगों ने गुमराह करके शिकायती पत्र में उनसे हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम प्रधान रज्जन सहित लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों और पूर्व प्रधान कृष्ण देव आदि ने मंडलायुक्त और डीएम को संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी को सौंपा। उसमें कहा गया कि कुछ लोगों ने गांव में आवास और राशन के नाम पर बांदा मुख्यालय लाकर कागजों में हस्ताक्षर करा लिए और आयुक्त कार्यालय मेें दे दिए।

अगले दिन पता चला कि यह कागज कालोनी व राशन का नहीें बल्कि अछरौड़ बालू पट्टाधारक के खिलाफ है। गांव वालों ने दलील दी कि यह पट्टा हाल ही मेें 19 दिसंबर को शुरू हुआ है। गांव के लोगों को इससे रोजी रोटी मिली है। उन्हें मजदूरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


झूठी शिकायत करने वाले खुद बालू का अवैध खनन कराते हैं। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार द्विवेदी, सरदार, अरविंद, कृष्ण देव पांडेय, राज कुमार, लखऊ, गोपाल, श्रीकांत, बउआ पांडेय आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व प्रधान सहित कई लोगों ने अवैध खनन की शिकायत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें