फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के लिपिक को नोटिस

Fri, 21 Sep 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बीएसए को निर्देश देते डीएम हीरालाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानांतरित लिपिक द्वारा छह माह बाद भी कार्यालय की चाबी और अभिलेख आदि न सौंपने पर डीएम हीरालाल ने लिपिक के विरुद्ध नोटिस जारी करने के आदेश बीएसए को दिए हैं। साथ ही कार्यालय का रखरखाव सुधारने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


डीएम हीरालाल गुरुवार को सुबह 10.15 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर देखा। अलमारियों की फाइलें और फर्नीचर आदि का निरीक्षण किया। टिनशेड आदि की खस्ताहाली पर असंतोष जताया। इसी बीच डीएम को बताया गया कि इस कार्यालय के लिपिक सुधीर निगम का तबादला मटौंध जीआईसी में छह माह पूर्व हो गया था, लेकिन आज तक लिपिक ने अलमारी और कमरे की चाबी नहीं दी है।

डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लिपिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ को निर्देश दिया कि कार्यालय की सफाई और फाइलों का मेंटेनेंस दुरुस्त करें। सर्व शिक्षा अभियान के ऊपर 15 एक्टीविटी की लिस्ट बनाएं। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि पढ़ाने में जो शिक्षक लापरवाही करें, उन्हें हरगिज न बख्शा जाए। बीएसए से डीएम ने जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची तलब की है। बीएसए को निर्देश दिया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। मुआयने के दौरान बीएसए सहित अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा निषाद उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें