फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू विवाद में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 20 May 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू विवाद के चलते नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में सास थी, उसने फोन करके अपने पति को बुलाया। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालका चौराहा निवासी पूजा (24) ने रविवार दोपहर अपने घर के कमरे में दीवार की खूंटी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सास दुर्गेश नंदनी ने देखा तो अपने पति बुद्धविलास को फोन कर दुकान से बुलाया। दुकान से घर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति रवि गुप्ता ने बताया कि वह किराना दुकानदार है। रोज की तरह वह दुकान में था, तभी घर से सूचना आई। रवि की शादी पूजा के साथ दो मार्च 2024 में हुई थी। पति का कहना है कि घर में मां से अक्सर कहासुनी हो जाती थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पूजा का मायका सिसोलर हमीरपुर में है। मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें